सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- विकास उन सब का एजेंडा नहीं

By अंकित सिंह | Sep 29, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी में थे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी, बहुजन पार्टी और कांग्रेस पर जनकर निशाना साधा। योगी ने साफ तौर पर कहा कि सपा,  बसपा और कांग्रेस की कभी विकास में रुचि नहीं रही है। विकास उन सब का एजेंडा नहीं है। विकास की योजनाएं घर-घर पहुंचे, इसके बारे में वो सोचते तक नहीं थे। इसलिए ऐसे लोगों से उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। योगी ने कहा कि अपराधी कोई भी होगा तो उसकी जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं पूछी जाएगी। अगर अपराध किया है, तो कानून के दायरे में लाकर उसे सख्त सजा दी जाएगी। योगी का दावा

 

इसे भी पढ़ें: गन्ने के मूल्य में सिर्फ 25 रुपये की हुई वृद्धि, बावजूद इसके पश्चिमी यूपी के किसान क्यों हैं योगी सरकार के साथ?


स्वतंत्र देव सिंह ने क्या कहा

वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के वंशवाद ने इस प्रदेश को लूटने का काम किया है। सैफई खानदान ने इस राज्य को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 'हिंदू आतंकवाद' नाम का नया शब्द देने का काम किया। राम के असितत्व को नकारा, कहा रामसेतु नाम की कोई चीज नहीं है। लेकिन योगी जी की सरकार आने के बाद कांवड यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन