बुन्देलखण्ड से कभी निवेशक भागते थे, अब धरती का स्वर्ग बन रहा: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को हमीरपुर में हिंदुस्तान यूनिलीवर के कारखाने का लोकार्पण किया और कहा कि जिस बुन्देलखण्ड से कभी निवेशक भागते थे और युवा पलायन करते थे, वह आज धरती का स्वर्ग बन रहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिले के सुमेरपुर इलाके में स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर इंडिया के स्प्रे ड्रायड डिटर्जेंट पाउडर निर्माण इकाई और वितरण केंद्र का ‘ऑनलाइन’ लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर इंडिया वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश में 700 करोड़ रुपएनिवेश करेगी इससे बुंदेलखंड में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के लाखों अवसर बनेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नाराजगी के बीच CM योगी से मिले दिनेश खटीक, स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद, इस्तीफे पर कही यह बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में रक्षा गलियारा के माध्यम से औद्योगिक विकास की नई राह बनी है। वहीं गत 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे यहां के विकास को रफ्तार देने वाला होगा। इसके किनारे औद्योगिक संकुल बनाये जा रहे हैं। सुमेरपुर का यह प्लांट उसी कड़ी में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस बुन्देलखण्ड से कभी निवेशक भागते थे और युवा पलायन करते थे, वह आज धरती का स्वर्ग बन रहा है।’’ यह संयंत्र एक अत्याधुनिक स्प्रे ड्राइड डिटर्जेंट फैक्ट्री है। यहां प्रमुख यूनिलीवर ब्रांड उत्पादों का विनिर्माण होगा। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस नई फैक्ट्री में ‘ऑटोमेटिक स्टोरेज’ भी हैं और यह एक वितरण केंद्र के रूप में भी काम करेगी। 

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं