नाराजगी के बीच CM योगी से मिले दिनेश खटीक, स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद, इस्तीफे पर कही यह बात

Dinesh Khatik
Twitter @ Dinesh Khatik
अंकित सिंह । Jul 21 2022 4:44PM

आज दिनेश खटीक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिनेश खटीक ने साफ तौर पर कहा कि उनकी नाराजगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या सरकार के किसी मंत्री से नहीं है, बल्कि मनमानी कर सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अधिकारियों से है। इसके साथ ही उन्होंने जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए फिलहाल स्थिति थोड़ी असहज है। 3 से 4 महीने पहले उत्तर प्रदेश में इतिहास बनाते हुए भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जबरदस्त जीत हासिल की थी। हालांकि, वर्तमान में देखें तो योगी सरकार के तीन मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं। इन तीन में से एक का इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिस मंत्री का इस्तीफा वायरल हुआ वह हैं प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक। दिनेश खटीक का इस्तीफा गृह मंत्री अमित शाह को लिखा गया था। इन सबके बीच खबर यह है कि लखनऊ में दिनेश खटीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान दिनेश खटीक के सीनियर मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जिस तरीके से दिनेश खटीक ने इस्तीफे की पेशकश की थी, उसके बाद यह भी कहा गया था कि कहीं न कहीं उनकी नाराजगी स्वतंत्र देव सिंह से भी है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ डिग्री बांटने के केंद्र बनकर न रह जाएं अकादमिक संस्थान: योगी आदित्यनाथ

हालांकि, आज दिनेश खटीक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिनेश खटीक ने साफ तौर पर कहा कि उनकी नाराजगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या सरकार के किसी मंत्री से नहीं है, बल्कि मनमानी कर सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अधिकारियों से है। इसके साथ ही उन्होंने जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो भ्रष्टाचार के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने वाली नीति अपनाए हुए हैं। लेकिन अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जनप्रतिनिधियों को सम्मान मिलना चाहिए। मगर कुछ अधिकारी सम्मान तो अलग की बात है, मांगने पर सूचना भी नहीं देते हैं। आपको बता दें कि खटीक ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। साथ ही साथ उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भी अपना इस्तीफा पत्र भेजा था। हालांकि, बुधवार रात दिनेश खटीक की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है।

इसे भी पढ़ें: UP के नाराज मंत्री दिनेश खटीक ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, बीजेपी चीफ ने बातें भी सुनी और सख्त निर्देश भी दिया

योगी सरकार को असहज करने वाले हालात

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों की नाराजगी से उसके लिए असहज करने वाली पस्थितियां पैदा हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की नाराजगी और मंत्री जितिन प्रसाद के लोक निर्माण विभाग में पांच वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन के बाद जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। इस्तीफे की पेशकश करने वाले जल शक्ति राज्यमंत्री खटिक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अपने विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। हस्तिनापुर से भाजपा विधायक खटिक ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करते हुए अपनी दलित पृष्ठभूमि का जिक्र किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़