योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में सोमवार को जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी और यमुना एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिर गई।

इसे भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 29 लोगों की मौत

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन आयुक्त,मंडल आयुक्त और आगरा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाली एक समिति को 24 घंटे के भीतर घटना की जांच करने का आदेश दिया है।’’ यह समिति दुर्घटना के कारणों को लेकर रिपोर्ट देगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की भी सिफारिश करेगी।

प्रमुख खबरें

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi