Yogi Adityanath ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, विचारों पर आधारित पुस्तिका जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को कहा कि भारत रत्न वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया। आदित्यनाथ ने वाजपेई की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति में निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया और उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों का मार्ग थी। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि किसी भी दल या किसी भी पक्ष के लोग रहे हों, सभी ने वाजपेयी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में दुनिया ने वाजपेयी की दृढ़ इच्छा शक्ति देखी।

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत