गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले तेंदुए के बच्चे को पिलाया दूध, फिर कर दिया उसका नामकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां गोरखपुर चिड़ियाघर में एक तेंदुए के शावक को दूध पिलाया और कहा कि रामायण लोगों को सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान का दौरा किया और तीन महीने पहले बचाए गए शावक को गोद में लिया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदू महाकाव्य रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि जब रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने के बाद भगवान राम को सीता मां के ठिकाने का पता नहीं चल रहा था, बंदर, भालू, नदियां, पेड़ और पत्थर उनके मित्र बन गए।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी