योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किए दर्शन, भूमि पूजन की तैयारियों का भी लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को नए आसन पर विराजमान किया। मुख्यमंत्री दोपहर में अयोध्या पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बाद में कारसेवक पुरम गए और उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में मुख्यमंत्री ने राम लला के दर्शन किये और आरती की। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद थे। राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री की अयोध्या की यह यात्रा हुई है।शिलान्यास समारोह के बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट