मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा, उत्तर प्रदेश में कोरोना से रिकवरी दर 94 प्रतिशत से अधिक हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश में पहले से ही युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कोविड प्रबंधन कार्यक्रम का जायजा के लिए मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय समीक्षा बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी की पहली लहर में ‘ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट’ का जो मंत्र दिया था उस पर निरंतर चलते हुए हमने दूसरी लहर को भी सफलतापूर्वक नियंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में संक्रमण की दर लगतार कम हो रही है जबकि रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने कहा, कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए निर्धारित दरों से अधिक वसूली की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई हो

साथ ही सभी जिला अस्पतालों में 25 से 30 बेड के पीकू क्रियाशील किए जा रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों टीकाकरण होगा और हर जिले में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ बनेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य