योगी आदित्यनाथ की चाहत, अयोध्या में जल्द बने राम मंदिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

अयोध्या (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द भगवान राम का भव्य मंदिर बने। योगी ने अयोध्या शोध संस्थान संग्रहालय में लकड़ी से निर्मित भगवान राम की सात फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, पूरे विश्व की अपेक्षाओं के अनुरूप मैं चाहता हूं कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो। भगवान राम की यह मूर्ति कर्नाटक से मंगवाई गई है और यह राम के 5 स्वरूपों में से एक का प्रतिनिधित्व करती है। 

इसे भी पढ़ें: इमरान ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, कश्मीर मुद्दे के हल के लिए बातचीत की पेशकश की

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बारे में योगी ने कहा कि देश की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। अयोध्या में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के लोगों की बेहतरी के लिए यहां अनेक विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। अयोध्या भगवान राम की नगरी है और जब हमारी पार्टी सत्ता में आई तो जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया और उसी के नाम पर नगर निगम की स्थापना भी की गई। योगी ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए और सरयू के किनारे राम की पैड़ी का निरीक्षण भी किया। 

प्रमुख खबरें

Iran के पास चंद घंटों का समय, Donald Trump की चेतावनी- समझौता करें या बमबारी के लिए तैयार रहें

Strait of Hormuz में व्यवधान कोई दूर की घटना नहीं, इसका भारत पर सीधा प्रभाव, राजनाथ सिंह के बताई कड़वी सच्चाई

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।