राम भक्तों को अपमानित करने के लिए कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगे : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

लखनऊ, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस द्वारा महंगाई और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के काले कपड़े पहनने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के दिन, अयोध्या दिवस के दिन, उच्चतम न्यायालय के सम्मान दिवस के दिन राम भक्तों को अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस को इस कृत्‍य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने पांच अगस्त 2020 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। कांग्रेस द्वारा इसी तिथि को प्रदर्शन करने पर तीखी आलोचना करते हुए योगी ने कहा, ‘‘आज प्रात: काल से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं लेकिन इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाला कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यंत निंदनीय है।

योगी ने कहा, ‘‘कांग्रेस कई दिनों से आंदोलन कर रही है और सादे कपड़ों में कर रही थी, सहमति-असहमति हो सकती थी लेकिन राम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के दिन, अयोध्या दिवस के दिन, उच्चतम न्यायालय के सम्मान दिवस के दिन राम भक्तों को अपमानित करने वाला कांग्रेस का यह आचरण एक बार फ‍िर जगजाहिर हुआ है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत का कोई भी आस्थावान व्‍यक्ति कांग्रेस के इस आचरण का समर्थन नहीं कर सकता है। उन्‍होंने दावा किया, ‘‘यह राम भक्तों का अपमान का है। कांग्रेस को अपने इस कार्य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!