भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री को: Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों..आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर आयुष मंत्रालय का गठन किया। शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन व प्रादेशिक आयुर्वेद सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।

शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन दिवसीय सम्मेलन में आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं को लेकर चर्चा होगी और नए शोध से भी अवगत कराया जाएगा। उप्र को आयुर्वेद की भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की भूमि है, जो देवताओं और राक्षसों दोनों का इलाज करते थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘ डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आयुर्वेद नई ऊंचाइयों को छुएगा।’’ योगी ने नैक मूल्यांकन में ‘‘ए डबल प्लस’’ ग्रेडिंग प्राप्त करने पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को बधाई भी दी।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra Essel Group | हमने अपना घर तक बेच दिया, 43 हजार करोड़ चुकाए, पर्सनल इनसॉल्वेंसी विवाद पर सुभाष चंद्रा की सफाई

PM Modi SCO Summit में आतंकवाद मुक्त क्षेत्र का रखेंगे विजन, उज्बेकिस्तान भी जाएंगे

नेपाल पर मंडराया एक और खतरा! तिब्बत में बनी ग्लेशियर झील के फटने की आशंका, चीन ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra FDA ने Cipla की पुणे यूनिट का लाइसेंस किया रद्द, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई