योगी आदित्यनाथ बोले- हमारी सरकार के लिए जनता ही परिवार, यूपी से अपराधियों का हुआ पलायन

By अंकित सिंह | Dec 19, 2021

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे थे जहां उन्होंने जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए जनता ही परिवार है। हमारी सरकार में यहां से लोगों का पलायन नहीं हुआ है बल्कि अपराधियों का पलायन हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पौने पांच साल के दौरान प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई पलायन नहीं हुआ। इसके साथ ही योगी ने कहा कि जो व्यापारी जो प्रताड़ित हिन्दू पिछली सरकारों में पेशेवर अपराधियों और माफिया द्वारा यहां से भगाए गए थे वे व्यापारी, वे हिन्दू अपने घरों में आए हैं और शान से अपने घरों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश से पलायन होता है पेशेवर अपराधियों और माफियाओं का। सपा, बसपा और कांग्रेस को क्यों पीड़ा है। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान हिंदुओं को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। 2017 के बाद, हमने उन्हें सुरक्षा, रोजगार और उनकी मांग की हर चीज मुहैया कराई। अब वे वापस राज्य में आ गए हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद सिर्फ अपराधी और गैंगस्टर राज्य छोड़कर गए।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद