Yogi Adityanath ने कहा कि गोरखपुर अब क्राइम सेंटर नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि 20 वर्ष पूर्व गोरखपुर को अपराध का पर्याय समझा जाता था, लेकिन विगत छह सालों में यह विकास की नई आभा के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यहां के नागरिकों और नौजवानों को एक नई पहचान मिली है; गोरखपुर अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह को बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि सम व विपरीत परिस्थितियों में विगत छह सालों से गोरखपुर महोत्सव का आयोजन पूरी भव्यता से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कभी खुद बीमार रहा बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थिति तो ठीक हुई ही, यहां एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान)भी खुल गया;वर्ष 1990 में बंद खाद कारखाने की जगह 2021 में नया कारखाना चालू हो गया जो क्षमता से अधिक उत्पादन कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ ताल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरा है; वायुसेवा बेहतरीन हुई है। गोरखपुर को चिड़ियाघर की सौगात मिल गई है। योगी ने कहा कि जिस जिले की पहचान अपराध से थी, वह गोरखपुर अब विकास और चार विश्वविद्यालयों की पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर अब शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और उद्योग का केंद्र बन रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी गोरखपुर को विस्मृत नहीं कर सकता, फिल्म बनाने के लिए भी यह बड़े मंच के रूप में उभरा है। गोरखपुर में अनेक संभावनाएं आगे बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला का सम्मान व प्रोत्साहन होना चाहिए, यह गोरखपुर महोत्सव उसी का हिस्सा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में कला के क्षेत्र की कई विभूतियों के साथ बड़ी संख्या में नवोदित कलाकारों को मंच व सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से डिब्रूगढ़ तक सबसे बड़े नदी क्रूज का शुभारंभ किया है। कल शाम काशी में प्रसिद्ध संगीतकार शंकर महादेवन व उनकी टीम ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी, उसे खूब सराहा गया।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा