योगी आदित्‍यनाथ ने सपा और बसपा पर साधा निशाना, कहा विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं पिछली सरकारें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा किउत्तर प्रदेश में पिछली सरकारें जातिवाद, क्षेत्रवाद और धार्मिक भावनाओं के आधार पर विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं, वहीं वर्तमान सरकार सभी वर्गों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नेशुक्रवार को यहां 86.5 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रदर्शनी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारें जातिवाद, क्षेत्रवाद और धार्मिक भावनाओं के आधार पर विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं, वहीं वर्तमान सरकार सभी वर्गों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने राज्‍य की बेहतर कानून-व्यवस्था का हवाला देतेहुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की बेहतर स्थिति से औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और उद्यमी यहां निवेश करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए एम शशिधर रेड्डी, हाल में ही छोड़ी थी कांग्रेस, 4 बार रह चुके हैं विधायक

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का समर्थन इसलिए मिला क्योंकि सरकार ने उन्हें सुरक्षा और स्वाभिमान, दोनों मुहैया कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में आम लोगों के लिए सभी नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर स्ट्रीट लाइट परियोजना चलाई गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर