भाजपा में शामिल हुए एम शशिधर रेड्डी, हाल में ही छोड़ी थी कांग्रेस, 4 बार रह चुके हैं विधायक

M Shashidhar Reddy joined BJP
ANI
अंकित सिंह । Nov 25 2022 4:42PM

एम शशिधर रेड्डी ने हाल में ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह सनतनगर से चार बार विधायक रहे हैं। पूर्व की सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं। एम शशिधर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम चन्ना रेड्डी के बेटे भी हैं।

तेलंगाना में भाजपा को आज एक और मजबूती मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे एम शशिधर रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में एम. शशिधर रेड्डी को पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सर्वानंद सोनेवाल और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार मौजूद रहे। आपको बता दें कि एम शशिधर रेड्डी तेलंगाना के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्होंने हाल में ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह सनतनगर से चार बार विधायक रहे हैं। पूर्व की सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं। एम शशिधर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम चन्ना रेड्डी के बेटे भी हैं। 

इससे पहले उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं के कांग्रेस लॉयलिस्ट्स फोरम का नेतृत्व भी किया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया था। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे के कारणों बताते हुए एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में, पार्टी मामलों में कथित तौर पर पैसे के बढ़ते प्रभाव, तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में कांग्रेस की विफलता और कांग्रेस प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के खराब कामकाज के बारे में लिखा है। रेड्डी ने 1960 के दशक में पार्टी का चुनाव चिह्न जब बैल का जोड़ा और उसके बाद गाय और बछड़ा था, तब से खुद के और अपने दिवंगत पिता के कांग्रेस के साथ पुराने संबंध को याद करते हुए कहा कि उनके पिता की ही सलाह पर बाद में इंदिरा गांधी ने ‘‘हाथ’’ का चिह्न चुना था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़