UP Scholarship: सीएम Yogi Adityanath ने 4.60 लाख छात्रों को बांटे 148 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

लखनऊ, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भेजी ही नहीं गई और तत्कालीन सरकार ने यह राशि हड़प ली। योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2016-17 और 2017-18 की छात्रवृत्ति एक साथ भेजी गई। उन्होंने कहा, “पहले केवल 2,900 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती थी।

उन्होंने छूटे हुए विद्यार्थियों से जल्द आवेदन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति की राशि का इस्तेमाल शिक्षा पर करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अच्छी पाठ्य पुस्तकें और संदर्भ पुस्तकें खरीदें तथा महापुरुषों की आत्मकथाओं, ज्ञानवर्धक व धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। योगी ने कहा कि सरकार दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की योजना पर काम कर रही है और अब तक 60 लाख युवाओं को टैबलेट दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शेष युवाओं को भी जल्द टैबलेट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 100 में से केवल 60-70 विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिल पाता था और “बाबू और अन्य लोग इसमें सेंधमारी करते थे।” उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि सीधे भेजी जाती है। योगी ने कहा कि पिछले वर्ष 69 लाख विद्यार्थियों को 6,200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई और पिछले नौ वर्षों में चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति मिली है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अनुसूचित जाति-जनजाति के 26.26 लाख विद्यार्थियों को 2,750 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक वर्ग के 5.89 लाख विद्यार्थियों को 360 करोड़ रुपये और पिछड़े वर्ग के 37 लाख विद्यार्थियों को 3,072 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवा जेईई और नीट की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों में जाते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से उन्हें यह सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगले महीने 50,000 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

योगी ने कहा कि सरकार अब तक करीब 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं के प्रदर्शन का Priyanka Gandhi ने किया समर्थन, महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

France में छात्रों के उग्र प्रदर्शन से 400 High School बंद, पुलिस पर पथराव और आगजनी

CP Radhakrishnan ने Kautilya Conclave में कहा, हर व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

Pakistan के खिलाफ Team India की रणनीतिक जीत, Shreyas Iyer ने बताया कैसे बदला मैच का Momentum