योगी आदित्यनाथ ने किया गौतम बुद्ध नगर का दौरा, टीकाकरण मुहिम का किया निरीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

नोएडा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गौतम बुद्ध नगर जिला पहुंचे और उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री हिंडन हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए बोटेनिकल गार्डन हेलीपैड पर उतरे और वह वहां से कार के जरिए सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र पहुंचे। आदित्यनाथ ने यहां मीडिया कर्मियों के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति पर चार मुख्यमंत्रियों से की बात

इसके बाद वह सेक्टर 16-ए स्थित एनटीपीसी सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का भी दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी स्थिति का जायजा लेंगे और संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रमुख खबरें

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?

Gaffar Market आग के बाद CTI ने की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग

ISRO का बड़ा धमाका, स्वदेशी NVS-03 सैटेलाइट ने बढ़ाई NAVIC की ताकत!

Prabhasakshi NewsRoom: Diwali से पहले DRDO ने टेस्ट किया सबसे बड़ा पटाखा, Pralay Missile के सफल परीक्षण ने उड़ाए दुश्मनों के होश