Yogi Adityanath का बड़ा दांव, कैबिनेट विस्तार से साधे कई समीकरण, 6 नए चेहरों को मिली जगह

By Neha Mehta | May 10, 2026

उत्तर प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी ख़ास रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का आज दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार के तहत छह नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। साथ ही दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत करके स्वतंत्र प्रभार दिए गए। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार में  समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं। इन दोनों ही नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन भवन में आयोजित समारोह में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

इसे भी पढ़ें: शपथ ग्रहण में योगी-शुभेंदु का वो पल! भगवा गमछे ने बंगाल में दे दिया बड़ा संदेश!

राज्य विधानसभा चुनाव से करीब आठ माह पहले किये गये इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 60 हो गयी है। मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है