अवैध निर्माण पर चला योगी प्रशासन का बुलडोजर, हरदोई में 10 साल पुरानी मजार जमींदोज

By अंकित सिंह | Jun 28, 2021

उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर योगी सरकार सख्त कदम उठा रही है। हाल में ही हरदोई जिले से एक खबर आई है जहां काशीराम कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने अवैध रूप से एक धार्मिक स्थल को जमींदोज कर दिया गया है। अवैध निर्माण को हटाने गई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया जा चुका था। अधिकारी ने यह भी कहा कि अतिक्रमण करने वाले ने खुद ही अपने लोगों के साथ मिलकर इसे हटवाया है।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार के प्लान के अनुसार वाराणसी मंडल में लगेंगे 1.5 करोड़ पौधे, हर पौधे के होंगे अलग लाभ

बताया जा रहा है कि नोटिस वाले जमीन पर बनी इबादतगाह लगभग 10 साल पुरानी है। यहां लोग नमाज पढ़ने आया करते थे। पर मजार सरकारी जमीन पर थी ऐसे में यह कदम उठाया गया। जब मजार पर बुलडोजर चलाया जा रहा था तब भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी थी। इससे पहले हरदोई जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी मजार के निर्माण पर कार्रवाई करने की मांग की थी। अब जब मजार के ऊपर यह कार्रवाई हुई है तो इसे विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले बाराबंकी में भी फतेहपुर कस्बे के मुख्य मार्ग और मुंशीगंज बाजार में सड़क के बीचो बीच निर्मित मजार को दूसरी जगह शिफ्ट करवाया गया था।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara