प्रदर्शनकारियों पर फिर बरसे योगी, कहा- कायर लोगों ने महिलाओं और बच्चों को किया आगे

By अंकित सिंह | Jan 23, 2020

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग SIMI और PFI के आह्वान पर कल तक हर जगह आग लगा रहे थे, उन्हें अब यह पता चल गया है कि उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा। इसलिए वो घबराए हुए हैं। योगी ने आगे कहा कि अब उन्होंने अपने महिलाओं और बच्चों को आगे बढ़ाया है और अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर बरसे योगी, कहा- पुरुष घर पर रजाई में सो रहे, महिलाएं चौराहे पर

दूसरी ओर, सपा और कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे आंदोलन के दौरान आजादी के नारे लगाने को देशद्रोह बताने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि तानाशाह की भाषा बोल रहे योगी अपना लोकतांत्रिक हक मांग रही महिलाओं को धमका रहे हैं। विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने  आजादी  के नारे लगाने को देशद्रोह बताने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार के बयान पर कहा  आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी स्वतंत्रता सेनानियों को आतंकवादी कहते थे। अब उनके वंशज या उनका साथ देने वालों के वंशज आजादी के नारे लगाने वालों को देशद्रोही कह रहे हैं, तो इसमें बुरा मत मानिये। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वे इसीलिए बड़बड़ा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद