पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर योगी, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विधानसभा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसे भी पढ़ें: हिंदी साहित्य को केंद्र में लाने के लिए सतत प्रयासों की आवश्यकता: गीतांजलि श्री

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। किसानों के नायक, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!