योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौनसा विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल नये और पुराने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बृहस्पतिवार की रात कर दिया गया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना राज्य के वित्त मंत्री बनाये गये हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सुरेश खन्ना के पास संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग भी रहेगा। इससे पहले वित्त मंत्रालय राजेश अग्रवाल के पास था जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- उत्तम प्रदेश को बनाया ‘‘हत्या प्रदेश’’

खेल मंत्रालय उपेंद्र तिवारी को दिया गया है जबकि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग स्वाति सिंह के जिम्मे रहेगा। नीलकंठ तिवारी उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे जबकि सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल