योगी आदित्यनाथ ने जनता कर्फ्यू के मद्देनजर लोगों से की घरों में रहने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार यानी कल जनता कर्फ्यू है इसलिए लोग कृपया घरों में रहें। योगी ने कहा कि जनता कर्फ़्यू का आह्वान है, कृपया घरों में रहें, संदिग्ध घर में क़ैद रहें, मेट्रो, रोडवेज बसें, सिटी बसें बंद रहेंगी। श्रमिकों के लिए योगी ने मदद की घोषणा की है जिसके तहत 20 लाख 37 हज़ार लोगों को एक एक हजार रूपए दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठेला, खोमचे वाले 15 लाख लोगों को भी सरकार एक-एक हजार रूपए देगी।  

उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मज़दूरों, ग़रीबों के लिए तत्काल खाद्यान्न मुहैया कराया जाए। योगी ने कहा कि जो भी परिवार किन्ही वजहों से सूची में छूटे हैं, जिलाधिकारी उनको तत्काल एक-एक हज़ार रुपए दिलाएंगे। उन्होंने अपील की कि घबराएँ मत, व्यापारी जमाख़ोरी ना करें। हमारे पास पर्याप्त खाद्यान्न हैं। भीड़ भाड ना करें, संक्रमण ना होने दें। दुकानों में लाइन ना लगाएँ। जो ज़रूरी हो वहीं लेने जाएं किसी भी चीज़ की क़िल्लत नहीं होने देंगे, अनावश्यक जमा करने की प्रवृत्ति से बचिए।

इसे भी पढ़ें: 'बेबी डॉल' फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर हुईं कोरोना वायरस की शिकार  

प्रमुख खबरें

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन

कालीकट विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में CPM, IUML और पुलिस पर साधा निशाना

Pakistan में Tri-Series हारकर भी Brendon McCullum बोले, World Cup में इंग्लैंड पेश करेगा चुनौती