उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे योगी, महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण, मां से भी करेंगे मुलाकात

By अंकित सिंह | May 03, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिनों के लिए उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उत्तराखंड पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहें। खबर यह भी है कि अनावरण कार्यक्रम के ठीक बाद योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचेंगे। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद गांव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 84 साल की हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार बेहद सादगी से रहता है। योगी के दोबारा चुनाव जीतने के बाद उनके परिवार ने बेहद खुशी जताई थी। योगी आदित्यनाथ के स्वागत में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा कि आज एक सन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है,बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा। उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लंबे समय के बाद अपनी पूज्य माताजी एवं परिजनों से मिलने अपनी जन्मस्थली आ रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता