अखिलेश पर योगी का हमला, अपराधियों-दंगाइयों को टिकट देकर उन्होंने बता दिया कि यह नई नहीं वही सपा है

By अंकित सिंह | Jan 17, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में थे। गाजियाबाद में उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीनेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की और साथ ही साथ कई दिशा-निर्देश भी दिए। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची ने पुन: सपा के वास्तविक चरित्र को प्रदर्शित कर दिया है। दंगाइयों, भूमाफियाओं और पेशेवर गुंडों को उम्मीदवार बना कर इन्होंने बता दिया है कि ये नई नहीं ये वही सपा है। इसके साथ ही योगी ने दावा किया कि 10 मार्च को जब भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी तब यह अपराधी पहले की ही तरह फिर से बिल में घुस जाएंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर नियंत्रण में है। प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। बेहतर प्रबंधन और दवाइयों की वजह से लोगों में फिलहाल गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने प्रदेश में 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। राज्य के प्रत्येक ज़िले में एक समर्पित एकीकृत कोविड नियंत्रण केंद्र है। 

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका