ममता पर योगी का हमला, बोले- भाजपा के सत्ता में आने पर TMC के गुंडे जेल में होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2021

खानाकुल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के एक महीन के अंदर ‘तृणमूल कांग्रेस के प्रश्रय वाले गुंडों को ढूंढ-ढूंढ कर’ सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। उन्होंने यहां कहा कि हुगली जिले के सुदर्शन प्रमाणिक समेत ‘जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी’ उन्हें राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इंसाफ मिलेगा। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के गुंडे ध्यान से सुन लें। मतगणना के बाद हम तुम्हें सबक सिखायेंगे। चार साल पहले जब हमने उत्तर प्रदेश में सरकार बनायी, तब वहां भी ऐसी ही चीजें हुईं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने लोगों पर अत्याचार करने वालों को जेल में डाला। बंगाल में भी हम उन्हें दंडित करेंगे जो सिंडिकेट राज का हिस्सा हैं और कट मनी मांगते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर अपने दस साल के शासनकाल में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने बंगाल में दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और होली मनाने की राह में रूकावटें पैदा कीं, ये ऐसी चीज है जो उत्तर प्रदेश में कभी नहीं होती है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR