By अजय कुमार | Aug 22, 2024
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव के सांसद प्रतिनिधि रह बताये जाने वाले किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का साथ देने वाले उसके एक रिश्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। वैसे कन्नौज के तिर्वा तहसील के बलनापुर गांव में यह कोल्ड स्टोरेज नवाब सिंह का बताया जा रहा है। आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर नवाब सिंह ने अपने रिश्तेदार के नाम से यह कोल्ड स्टोरेज संचालित किया है। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री आदि गिराई गई।