योगी का दावा, लंदन में आम्बेडकर का मकान खरीदकर मोदी ने बनवाया स्मारक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

अम्बेडकरनगर/बस्ती (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और बसपा पर बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के नाम पर कोरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद लंदन में आम्बेडकर के मकान को खरीदा और स्मारक बनवाकर वहां अनुसूचित जाति के बच्चों के लिये छात्रावास और छात्रवृत्ति की व्यवस्था की। योगी ने अम्बेडकर नगर में आयोजित चुनावी रैली में कहा आम्बेडकर का नाम तो बहुत लोगों ने लिया लेकिन उनके मूल्यों और सिद्धांतों को सही मायने में किसी ने सम्मानजनक ढंग से आगे बढ़ाया तो वह सिर्फ मोदी ही हैं। 

योगी ने कहा कि दिल्ली के जिस भवन में रहकर आम्बेडकर ने सार्वजनिक जीवन का सर्वाधिक समय व्यतीत किया, वहां पर आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र बनाकर उनकी स्मृति को जीवंतता मोदी सरकार ने प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैलाी दिल्ली की सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा होगी: गोयल

उन्होंने कहा कि आम्बेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम भाजपा सरकार ने किया। जो लोग आम्बेडकर को गाली देते थे, मायावती आज उनके साथ मंच साझा करके वोट मांग रही हैं। मेरा मानना है कि कोई आम्बेडकरवादी व्यक्ति उन्हें वोट नहीं दे सकता। योगी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर अपने—अपने कार्यकाल में जन्माष्टमी मनाने और कांवड़ यात्रा निकालने में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि इन पार्टियों की सरकार के जमाने में कुम्भ के मेले के दौरान व्यापक अव्यवस्था और भगदड़ होती है। इस बार भी आपने प्रयागराज में कुम्भ देखा था, वह एक भव्य और दिव्य कुम्भ था। कुम्भ को वैश्विक मंच पर ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट