विधानसभा में योगी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर भी जमकर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Dec 16, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के​ लिए सत्ता का अपराधीकरण नहीं किया होता, राजनीति का माफियाकरण नहीं किया होता, सत्ता को वंशवाद और परिवारवाद के सामने गिरवी नहीं रखा होता तो ये ही उत्तर प्रदेश नंबर एक ही अर्थव्यवस्था बनने का हकदार था। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था जो पहले छठे नंबर की अर्थव्यवस्था थी हमें उसे नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता हासिल हुई है। अगर पहले की सरकारें इसी गति के साथ चलतीं तो उत्तर प्रदेश नंबर एक के साथ देश में अग्रणी भूमिका में होता। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के अंदर किसान आत्महत्या करता था और गरीब भूख से मरता था, सरकार को लज्जा नहीं आती थी क्योंकि सरकार अपनी मस्ती में जी रही थी। उन्होंने कहा कि हम राज्य में 16 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर काम कर रहे हैं। राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं होने चाहिए? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी ने कहा कि अगस्त में तीसरी लहर आएगी, किसी ने सितंबर में... हमने कहा कि हम वापस आएंगे, अपनी सरकार बनाएंगे और कोविड की तीसरी लहर को रोकेंगे। एक बात तय है कि आप में से कई (विपक्ष) वापस नहीं आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: गंगा में डुबकी, काशी विश्वनाथ की पूजा से लेकर श्रमिकों के संग भोजन करने तक, काफी महत्वपूर्ण थी पीएम मोदी की वाराणसी यात्रा

इसके बाद योगी ने कहा कि देश में 135 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने का कार्य हो, 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन की व्यवस्था हो या मुफ्त टेस्ट व मुफ्त उपचार की व्यवस्था हो...यह सभी कार्य प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाए गए। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहा। उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वाधिक टेस्ट किए। प्रदेश में कोरोना का जब पहला मरीज मिला था, तब हमारे पास टेस्टिंग के लिए कोई लैब नहीं थी, आज मैं कह सकता हूं कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में RT-PCR लैब, ट्रूनेट मशीन व एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में प्रदेश सरकार ने किया है विशेष सुधार

योगी ने कहा कि 15 करोड़ प्रदेश के नागरिकों को डबल इंजन सरकार की मदद से डबल डोज राशन की खुराक भी दे रही है। इसे ही कहते हैं 'सबका साथ व सबका विकास। योग्य राजा परिस्थिति के अनुसार नहीं चलता, बल्कि परिस्थितियों को अपने अनुरूप मोड़ता है। भारत ने उन परिस्थितियों को अपने अनुरूप मोड़ा है। हम कोरोना के पीछे नहीं भागे, बल्कि कोरोना को भागने के लिए मजबूर किया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के चार महीनों के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। 

प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

‘भारतीय कभी किसी चीज़ के लिए पैसे नहीं देते!’... जब यूक्रेन में सेना भेजने के JD Vance के प्लान पर ओवल ऑफिस में हँस पड़े Donald Trump

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई