पेगासस जासूसी मुद्दे पर संसद नहीं चलने देने को लेकर योगी आदित्यनाथ ने की विपक्ष की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में ‘नकारात्मक’ वातावरण बनाने और पेगासस जासूसी विवाद को लेकर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने को लेकर मंगलवार को विपक्ष की कड़ी आलोचना की और उनसे माफी मांगने को कहा। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के ‘नकारात्मक रवैये’ ने संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों से विपक्ष पेगासस मुद्दे पर देश के वातावरण को दूषित करने का प्रयास कर रहा है और यह सिर्फ उनकी बीमार मानसिकता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : जंगल में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या, बलात्कार का आरोप

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंसोर्टियम ने रविवार को खबर दी कि भारत में दो मंत्रियों, 40 से ज्यादा पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं, एक मौजूदा न्यायाधीश, कई उद्योगपतियों और कार्यकर्ताओं सहित 300 लोगों के सत्यापित मोबाइल फोन नंबरों को स्पाईवेयर की मदद से निशाना बनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां