किसानों के आंदोलन पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी DM-SP को धरना खत्म कराने का दिया आदेश

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2021

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के नाम पर हुए अराजकता के खेल के बाद अब पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में है। गाजीपुर बाॅर्डर पर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी की दस कंपनियां भी तैनात हैं। वहीं सिंधु बाॅर्डर पर स्थानीय गांव वालों की ओर से भी किसानो के खिलाफ आवाज बुलंद होनी शुरू हो गई है। इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों का धरना खत्म कराने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से सभी डीएम और एसपी को धरना खत्म कराने का आदेश जारी किया गया है। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू