नीली क्रांति की ओर नए कदम, दो हजार लाख से ज्यादा मत्स्य बीज का वितरण करने जा रही योगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

योगी सरकार मछली पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य किसानों को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान कर उनके आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में नए कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले सौ दिनों में राज्य भर में मछली पालन के लिए दो हजार लाख से अधिक मत्सय बीज का वितरण करेगी। 

इसे भी पढ़ें: योगी का निर्देश- सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरें मंत्री, अधिकारियों से कहा- दफ्तरों में देर से आना बर्दाश्त नहीं

रिवर रैंचिंग की तकनीक को अपनाते हुए अगले 100 दिनों में मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों की लगभग 5 लाख मत्स्य अंगुलिका का संचय किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य में मछुआरा समुदाय की आय में वृद्धि होगी।

तालाबों के पानी और मिट्टी का परीक्षण/विश्लेषण

अगले 100 दिनों में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तालाबों के पानी और मिट्टी के लगभग 3950 नमूनों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक अवयवों की पूर्ति हेतु निवेश किया जायेगा, जिससे अनावश्यक निवेश पर होने वाले व्यय में कमी आयेगी परिणामस्वरूप निवेश में बचत, तालाब की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि होगी।

मछली पालन के लिए 750 हेक्टेयर जल क्षेत्र को कवर किया जाएगा

योगी सरकार द्वारा प्रदेश में मत्स्य पालन के लिए नवीन 750 हेक्टेयर अतिरिक्त जल क्षेत्र का आच्छादन किया जायेगा। ग्राम सभा के आवंटित तालाबों तथा पिछले वर्ष निजी क्षेत्र में बने तालाबों में मत्स्य बीज का भण्डारण किया जायेगा। इस योजना द्वारा व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आजीविका के साधन में वृद्धि होगी साथ ही साथ राज्य के कुल उत्पादन में वृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस

Jairam Ramesh का बड़ा बयान: Democracy की नींव Political Parties हैं, CJP जैसे आंदोलन सिर्फ माध्यम