कोरोना संकट पर योगी सरकार ने मजदूरों को 1 हजार रुपये का भत्ता देने समेत किए कई बड़े ऐलान

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2020

देश में अब कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़कर 250 पार कर चुकी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कोरोना के खतरे से बचने के लिए आगाह किया। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। रोजाना कमाने वाले मजदूरों के लिए 1 हजार रुपये के भत्ते का ऐलान किया है। ये पैसा उनके एकाउंट में सीधे जाएगा। इस ऐलान से 35 लाख दिहाड़ी मजदूरों को सीधे मदद मिलेगी। 

सीएम योगी के बड़े ऐलान

  • 1000 रूपए पंजीकृत मजदूरों को दिए जाएंगे।
  • डीबीटी के जरिए मजदूरों के खाते में पैसे डाले जाएँगे।
  • ठेले-रेहड़ी वालों को एक महीने का अनाज देंगे।
  • 1 करोड़ 65 लाख परिवारों को एक महीने का अनाज
  • बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल देंगे।
  • 83 लाख लोगों को 2 महीने का बुजुर्ग पेंशन।

इसे भी पढ़ें: UP के स्वास्थ्य मंत्री ने कराया कोरोना वायरस का परीक्षण, तीन विधायक खुद हुए आइसोलेट

 सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 23 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें से 9 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि खतरे को देखते हुए मॉल, स्कूल और कॉलेजों को बंद रखना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

Saudi Arabia पर Houthi हमलों की निंदा, कनाडा और जर्मनी के रक्षा मंत्रियों से हुई बात

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?