योगी सरकार के मंत्री का दावा, बाढ़ मुक्त होगा अपना उत्तर प्रदेश

By सत्य प्रकाश | Jul 31, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में मानसूम को देखते हुए योगी सरकार ने सभी तटीय स्थलों को लेकर बड़ी तैयारी की है। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने तैयारियों का उल्लेख करते हुए योगी सरकार में बाढ़ मुक्त होने का दावा किया है। योगी आदित्यनाथ कि सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश को गड्ढा मुक्त होने का दावा किया था। लेकिन अभी तक सड़कों की गढ्ढा मुक्त नही करा सके हैं। तो वही अब योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने 5 वर्ष समाप्त होने के अंतिम मानसून सत्र में एक बार फिर बाढ़ मुक्त होने का दावा कर रहे है। दरसल पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के पांचवे पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि के आयोजन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे।  

इसे भी पढ़ें: UP में कोरोना केस घटने के बाद भी टेस्टिंग नहीं हो रही कम, वैक्सीनेशन कार्य निरन्तर जारी 

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बहुत अच्छा कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम सभी ने किया है उसी का परिणाम है कि पिछले 3 सालों में आप लोगों ने देखा होगा कि बहुत सारे राज्य में बाढ़ से तबाही हुई लेकिन मेरा उत्तर प्रदेश पूरी तरीके से सुरक्षित रहा। जन हानि, धनहानि, पशुहानि या किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई और जो जमीनों का पड़ाव और प्रभावित होने वाला क्षेत्र था। लगभग 2015 और 16 में 15 लाख हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित हुई थी। लेकिन पिछले वर्ष घट कर 6 हजार हेक्टेयर पर आ गया। जब कि उसके पहले 12 हजार हेक्टेयर पर था। तो दिन प्रतिदिन किये गए कार्यों से बाढ़ बचाव का जो कार्य है उसके कारण से कोई भी नुकसान जनता का नही हो रहा है। इसके बावजूद सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। जितने हमारे बंधे है उस पर सभी प्रकार की तैयारी हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अंतर विभागीय बैठक करके सब को निर्देशित किया है बाढ़ बचाव की चौकियां बनाई गई हैं राहत के लिए राहत आयुक्त को निर्देशित किया गया है, जगह-जगह बूथ बनाए गए है, एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पूरी तरीके से मुस्तैद है और पूरी तैयारी उत्तर प्रदेश की तरफ से बाढ़ को लेकर है कहीं कोई समस्या आती है तो हम सभी इसके लिए तैयार हो तत्पर हैं लेकिन जितना कार्य हुआ उससे लगता है कि किसी प्रकार की कोई भी समस्या आएगी ही नहीं।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील