योगी सरकार के प्लान के अनुसार वाराणसी मंडल में लगेंगे 1.5 करोड़ पौधे, हर पौधे के होंगे अलग लाभ

By आरती पांडेय | Jun 26, 2021

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार इस साल पौधारोपण का महाभियान चलाने वाली है। इसके लिए वन विभाग ने भी पूरी तरह से तैयारी कर ली है। इस साल ऐसे पौधों को लगाने पर जोर दिया जा रहा है, जो हवा को ज्यादा अच्छे तरीके शुद्ध कर सकें। पर्यावरण  संरक्षण  के साथ ही वायुमंडल में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाने की योजना है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल में इस बार 1 करोड़ 55 लाख पौधे लगाए जाने हैं। अकेले वाराणसी में 18 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी सरकारी विभाग इस महाअभियान में शामिल होंगे और पौधे लगाएंगे।

गौरतलब है कि इससे वायुमण्डल में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने और वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। वाराणसी सर्किल  के मुख्य वन संरक्षक और प्रभारी वन संरक्षक ने जानकारी दी है कि इस साल ऐसी प्रजातियों के पौधों को लगाने पर ज़ोर है, जो हवा को ज़्यादा शुद्ध कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी पौधे ऑक्सीजन देते हैं, लेकिन फ़लदार और ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना बनाई गई है। 

साइकस, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आवला ,अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के ज़्यादा पौधों  के रोपण की तैयारी है। अकेले वाराणसी में क़रीब 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गाज़ीपुर में क़रीब 38 लाख, जौनपुर में लगभग 50 लाख ,चंदौली में 49 लाख पौधे लगाए जाने हैं।  सभी जिलों को मिलाकर वाराणसी मंडल में करीब 1 करोड़ 55 लाख पौधे लगेंगे।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है