अखिलेश के बनाए हज हाउस को कोरोना के मरीजों के लिए आइसोलेशन सेंटर में तब्दील करेगी योगी सरकार

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2020

चीन के बाद कोरोना वायरस दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में अपने पांव-पसार चुका है। भारत में अभी तक इस वायरस के 31 लोग सं​क्रमित हो चुके हैं। इनमें इटली से भारत घूमने आए 15 पर्यटक और उनका एक ड्राइवर भी शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा के 5 लोग भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गाजियाबाद के एक व्यक्ति में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेना देशभर में आइसोलेशन सेंटर बनाए जाएंगे। ऐसे में राज्य की योगी सरकार ने भी कोरोना के कहर से दो-दो हाथ करने के लिए अपनी कमर कस रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने गाजियाबाद के अर्थला में बने आलीशना आला हजरत हज हाउस को 500 बेड के आइसोलेशन सेंटर में बदलने का निर्णय किया है। इस आइसोलेशन सेंटर में कोरोना वायरस से संक्रमित या ग्रसित मरीजों को रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक ने कोरोना वायरस के कारण बंद किए लंदन और सिंगापुर कार्यालय

बता दें कि गाजियाबाद के इस हज हाउस में कई बड़े कमरे हैं और मरीजों की आवश्यकता की सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस हज हाउस को अगले तीन से चार दिनों के अंदर कोरोना आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया जाएगा। गाजियाबाद में इस हज हाउस का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता