UP में पलायन कराने वालों का हुआ पलायन, योगी सरकार ने अपराधियों का किया सफाया: अमित शाह

By अनुराग गुप्ता | Dec 30, 2021

मुरादाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने मुरादाबाद में पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं 4 दिन से उत्तर प्रदेश में घूम रहा हूं, ये मेरी 9वीं सभा है। जहां भी जाता हूं, ऐसा ही जनसैलाब दिखाई पड़ता है। ये जनसैलाब बताता है कि यूपी में फिर से भाजपा जीतने वाली है। मगर इस बार हमारे जीत की व्याख्या अलग है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विजय तब ही मनाएगा जब हम 300 पार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ये सपा बसपा, सपा ये बुआ, बबुवा 15 साल राज किए, क्या हाल किए थे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का। लोग पलायन करने लगे थे, आज पलायन करने वाले पलायन कर गए। जनता को डरने की जरूरत नहीं है। हाथी और साइकिल वालों ने भष्ट्राचार की नोटों से बोरे भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। विकास का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। 

इसे भी पढ़ें: मालेगांव विस्फोट: सीएम योगी बोले- हिंदुओं पर दर्ज हुए झूठे केस, मांफी मांगे कांग्रेस

गृह मंत्री ने कहा कि यहां पर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बलात्कार के बाद कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती है। लेकिन माताओं की सुरक्षा और बहनों का सम्मान भाजपा का वचन है उत्तर प्रदेश की जनता को। किसी की हिम्मत नहीं है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माताओं बहनों से छेड़खानी कर पाए। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी ने ट्रिपल तलाक हटाया तो उनके पेट में मचलन हो रही थी। क्या मुस्लिम माताओं और बहनों को इस कुप्रथा से आजादी का हक नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ने का क्षेत्र है, लेकिन इनकों तो गन्ने का पता ही नहीं है,ये केवल जिन्ना जिन्ना करते रहते थे। इनके शासन काल में गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था। भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 90% गन्ना किसानों का भुगतान किया।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट