कारसेवकों के लिए भव्य स्मारक बनाएगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री बोले- सभी शहीदों का नाम होगा अंकित

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद हुए कारसेवकों के लिए भव्य स्मारक बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने दीजिए, उसके बाद आंदोलन के लिए शहीद हुए लोगों का स्मारक बनवाया जाएगा और उस स्मारक में शहीदों का नाम अंकित किया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में दूरदर्शन के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश 

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है, उसका काम ही है आरोप लगाना और वो यह काम कर भी रहे हैं। हमारी सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यापाक और पर्याप्त इंतजाम किए हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य