12 हजार का फोन रखते हैं योगी, रिवाल्वर और राइफल के हैं मालिक, नहीं है कोई जमीन, मकान और गाड़ी

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान प्रत्याशी को अपनी कुल संपत्ति और सभी संबंधित वस्तुओं का लेखा-जोखा देना होता है। इसी को लेकर आज योगी आदित्यनाथ ने नामांकन के दौरान फाइल किए गए एफिडेविट में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड रुपए की संपत्ति है। इसके साथ ही एफिडेविट में यह भी बताया गया है कि सीएम योगी के ऊपर एक भी क्रिमिनल केस नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा बोले- सपा और गुंडागर्दी पर्यायवाची, जहां सपा वहां गुंडागर्दी

योगी आदित्यनाथ के पास 49 हजार के सोने की कुंडल है। इसका वजन 20 ग्राम है। इसके साथ ही योगी सोने की चैन में रुद्राक्ष का माला पहनते हैं जिसकी कीमत लगभग 20 हजार है। इस चीन का वजन 10 ग्राम है। योगी आदित्यनाथ के पास नेशनल सेविंग स्कीम्स और बीमा पॉलिसियों के जरिए 37.57 लाख रुपए भी है। योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई