सुल्तानपुर में योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Oct 23, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में 271 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में दीपावली को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हम सब भी सहभागी बन सकें, हर व्यक्ति अपने-अपने घर में मिट्टी के दीपक जला सकें। मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम आज से हजारों वर्ष पहले रामराज्य की स्थापना के लिए पूरे देश के अंदर जिस तरह से भूमिका तैयार करने के उपरांत उनका अयोध्या आगमन हुआ था, उन स्मृतियों को प्रणाम करते हुए हर भारतवासी उत्साह के साथ आयोजन के साथ जुड़ सके इसीलिए मैं आपके पास आया हूं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: नगर विकास मंत्री ने नवचयनित 39 अधिकारियों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं का लाभ न देश को मिलता था और न ही प्रदेश को मिलता था। न गांव को मिलता था, न गरीब को मिलता था। विकास की योजनाओं को परिवार तक सीमित कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक परिवार दिल्ली में और एक परिवार लखनऊ में बैठकर गरीब के पैसे को हड़पने का कार्य करता था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी