योगी का निर्देश- सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरें मंत्री, अधिकारियों से कहा- दफ्तरों में देर से आना बर्दाश्त नहीं

By अंकित सिंह | Apr 13, 2022

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ काफी सख्ती के मूड में हैं। योगी आदित्यनाथ ने आज मंत्रियों को लेकर बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिलों के भ्रमण के दौरान होटल के बजाय मंत्री गेस्ट हाउस में ही ठहरें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि आवश्यक स्टाफ के साथ ही भ्रमण पड़ जाए, अत्यधिक तामझाम को प्रदर्शित ना करें। माना जा रहा है कि योगी के इस बड़े कदम के बाद राज्य में फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। योगी ने मंत्रियों को यह भी निर्देश दिया है कि परिवार के सदस्यों को अपना निजी सचिव नियुक्त ना करें तथा कामकाज में उन्हें दखल देने से दूर रखें। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद सरकार व मंत्रियों की छवि को लेकर खासी सतर्कता बरत रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हिन्दुत्व की राजनीति के दौर में अखिलेश के लिए आजम खान का कोई महत्व नहीं रहा

योगी ने प्रदेश में नियमविरुद्ध संचालित अथवा अधोमानक वाले नर्सिंग कॉलेजों को चिह्नित कर उनके संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के कॉलेज संचालन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है, ऐसी हर जानकारी अथवा शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने गेहूं की सरकारी खरीद को बेहतर बनाने के लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले, हर हाल में किसान को उसके गेहूं का भुगतान तय समय-सीमा के भीतर हो जाना चाहिए। योगी ने सीमावर्ती कुछ राज्यों में कोविड के नये मामलों में बढोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे में सरहदी जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal