योगी को रामगोपाल ने ठहराया अकुशल, बोले- अर्धकुम्भ को कुम्भ बताकर किया है पाप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अकुशल बताते हुए सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने बुधवार को कहा कि योगी ने अर्धकुम्भ को कुम्भ बताकर पाप किया है। रामगोपाल यादव ने एक चुनावी सभा में कहा कि उन्होंने (योगी ने) अर्धकुम्भ को कुम्भ बता कर पाप किया है। उन्होंने शास्त्रों को झूठा कर दिया, जिनमें लिखा है कि 12 साल बाद कुम्भ होता है...कुम्भ के नाम पर जम कर पैसा बहाया गया। 

सपा नेता रामगोपाल की मौजूदगी में बदायूं लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेन्द्र यादव ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य को आयातित’ प्रत्याशी बताते हुए रामगोपाल ने कहा कि वह मैनपुरी से चुनाव हार चुकी हैं। अब बदायूं में उनकी जमानत जब्त होगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह