दिलीप कुमार के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ और मायावती ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत श्री दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

इसे भी पढ़ें: तेल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का केंद्र पर तंज, ट्वीट कर कहीं ये बात

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय फिल्मजगत बॉलीवुड की प्रसिद्ध व जानी-मानी हस्ती दिलीप कुमार के आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनकी पत्नी सायरा बानो व उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।अपनी अदाकारी से फिल्मजगत में अमिट छाप छोड़ने वाले दिलीप कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि।उनकी फिल्में हमेशा यादगार रहेंगी। गौरतलब है कि दिलीप कुमार (98) का मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: GRAP 3 लागू, कक्षा 5 तक के सभी स्कूल Hybrid Mode में चलेंगे

Kamal Haasan ने 5 साल की उम्र में जीता President Gold Medal, 19 बार मिला Filmfare Award

SIR विवाद पर Pralhad Joshi का Rahul Gandhi पर तंज, कहा- बिना होमवर्क फैला रहे भ्रम

Kamal Haasan के 72वें जन्मदिन पर Pinarayi Vijayan ने दी शुभकामनाएं, प्रगतिशील मूल्यों की सराहना की