योगी ने कश्मीरी छात्र-छात्राओं से की मुलाकात, कहा- जीवन में खुशहाली के लिए विकास जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कश्मीरी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और कहा कि लोकतंत्र के पोषण के लिये संवाद सबसे बड़ा माध्यम हो सकता है। इस नजरिये से हमें नये सिरे से प्रयास करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के करीब 70 छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हम एक लोकतंत्रिक समाज में रह रहे हैं तो इस बात को ध्यान में रखना होगा कि संवाद सबसे बड़ा माध्यम हो सकता है। इस नजरिये से हमें एक नये सिरे से प्रयास करने की जरूरत है।’’ 

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक पीड़िताओं के लिए जो कुछ योगी ने किया, उससे दूसरे मुख्यमंत्री भी सीख लें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके पूर्व, कश्मीरी छात्र-छात्राओं को प्रशासन की निगरानी में बंद वाहनों से मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचाया गया। इस दौरान मीडिया कवरेज पर पूरी तरह पाबंदी रही। कार्यक्रम की कवरेज के लिये पहले मीडिया को आमंत्रित किया गया था, मगर ऐन मौके पर उसे मना कर दिया गया। बाद में एक टीवी चैनल पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, लेकिन कश्मीरी छात्र-छात्राओं के सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होने के साथ प्रसारण रोक दिया गया। 

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant