By सत्य प्रकाश | Dec 23, 2021
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर जमीन खरीद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है जिसको लेकर राजनीति भी शुरू कर दी गई है आम आदमी पार्टी बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने भी भाजपा के नेता व उनके अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है साथ ही मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं नगर आयुक्त विशाल सिंह का बगैर नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि हरिश्चंद्र का चोला पहने पहले भोलेनाथ की नगरी काशी को लूटा और अब राम की नगरी में लूट मचाने आए है। टैक्स के नाम पर साफ सफाई के नाम पर न जाने कितने टैक्सों के नामों पर पर पिछले 2 वर्षों से अयोध्या में लूट की जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा दर्जनों बार अयोध्या मुख्यमंत्री आए हैं और उनके अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए नैतिकता के आधार पर बाबा को इस्तीफा दे देना चाहिए।