योगी ने अरुण जेटली की जयंती और कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि “पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आत्मनिर्भर भारत-सशक्त भारत के निर्माण में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणादायक हैं।”

ठाकरे का स्मरण करते हुए एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा “कुशल संगठनकर्ता एवं असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

भाजपा के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को हुआ था और लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को उनका निधन हो गया। जेटली वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री समेत अन्य कई अहम पदों पर रहे।

जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म 15 अगस्त 1922 में मध्य प्रदेश के धार इलाके में हुआ था। 28 दिसंबर 2003 को उनका निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ