योगी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए उनका जीवन अनमोल पाथेय है। योगी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन!” उन्होंने आगे लिखा, “धर्म और मानवता की रक्षा को समर्पित गुरु गोबिंद सिंह जी का त्यागमय जीवन मानव सभ्यता के लिए अनमोल पाथेय है।”

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले गुरु गोबिंद सिंह नेदूसरों के जीवन में प्रकाश लाने और उनका कल्याण करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। खालसा पंथ की स्थापना कर गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों को जीवन जीने के लिए पांच ककार-केश, कड़ा, कृपाण, कच्छा और कंघा धारण करने का मंत्र दिया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: वेस्ट इंडीज के छुड़ाए पसीने, Italy ने 42 रन से हारकर भी दिखाया दम

University of Auckland Scholarships: University of Auckland में पढ़ने का सपना होगा पूरा, Indian Students को मिलेगी लाखों की Scholarship

National Herald Case: गांधी परिवार ने मांगा और समय, ED की अपील पर अब 9 मार्च को सुनवाई।

Vijay-Rashmika की Wedding का आलीशान Invitation Box Viral, कार्ड के साथ भेजे ये खास तोहफे!