योगी ने सपा को बताया दंगाई प्रेमी और तमंचावादी, कहा- यूपी की जनता पलायन नहीं, प्रगति चाहती है

By अंकित सिंह | Jan 21, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर नेताओं में वार पलटवार का दौर जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनका मूल चरित्र ही अलोकतांत्रिक, आपराधिक वंशवादी हो, उनके मुंह से लोकतंत्र और विकास की बात हास्यास्पद है। विधान सभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची सपा के 'दंगाई प्रेमी' और 'तमंचावादी' होने की पुष्टि करती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 'नए उत्तर प्रदेश' की जनता पलायन नहीं, प्रगति चाहती है और 'दंगा मुक्त प्रदेश' 'सपा मुक्त प्रदेश' जनता का संकल्प है। अपना हमला जारी रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश को दंगे की आग में झोंक कर यहां फिर से अराजकता का नया युग कायम करना चाहती है। अपराधियों को दिए गए विधानसभा के टिकट इनकी दंगाई मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें फिर से सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव-2022 में जिन्हें टिकट दिया है, उनकी ही भूमिका प्रदेश को 'दंगा प्रदेश' बनाने में थी। विकास एवं सुशासन से सामाजिक न्याय का पर्याय यह 'नया उत्तर प्रदेश' है। प्रदेश की जागरूक जनता विपक्ष की मंशा कभी पूरी नहीं होने देगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में अपने-अपने विकास कार्यों को गिना रही पार्टियां, जानें कैसा रहा है पूर्व की सरकारों का कामकाज

योगी ने जारी किया भाजपा का चुनावी गीत

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का चुनावी गीत यूपी फ‍िर मांगें भाजपा सरकार जारी किया और कहा कि जो दंगाई पिछली सरकार के संरक्षण में कभी शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुए थे, आज उनके पोस्टर सड़कों और चौराहों पर लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,उप मुख्‍यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य एवं डाक्टर दिनेश शर्मा तथा केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में मुख्‍यमंत्री ने भाजपा के चुनावी गीत यूपी फ‍िर मांगे भाजपा सरकार का लोकार्पण किया। भाजपा के इस प्रचार गीत के बोल हैं - प्रयागराज से मथुरा, काशी तक / लखनऊ से लेकर झांसी तक/ अयोध्या से बिठूर तक/ शहर गांव सब दूर-दूर तक/ गाजीपुर से गाजियाबाद तक/ यूपी भर में शंखनाद से सुनाई पड़ती है यही हुंकार/ यूपी फ‍िर मांगे भाजपा सरकार। इस मौके पर योगी ने कहा, जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुए थे और पिछली सरकार में सत्ता का संरक्षण रखते थे, आज उन दंगाइयों के पोस्टर सड़क और चौराहों पर लगे हुए हैं।’’ 

 

प्रमुख खबरें

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार