कुशीनगर पहुंचे योगी, PM के आगमन को लेकर जांची तैयारियां, महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा करेंगे मोदी

By अंकित सिंह | May 14, 2022

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी और महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। लुंबिनी में भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद वह नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात भी करेंगे। लुंबिनी से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर में महापरिनिर्वाण स्थली में भी पूजा-अर्चना करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ जाने का भी कार्यक्रम है। अब इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- स्टार्ट अप का दायरा बहुत बड़ा; आज के स्टार्टअप, कल के मल्टीनेशनल्स

प्रधानमंत्री के नेपाल जाने का समय तो फिक्स हो गया है। लेकिन वहां से लौटने के समय को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री विशेष विमान से 16 मई को सुबह 9:00 बजे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए लुंबिनी जाएंगे। लेकिन वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कब होगी, इसको लेकर अभी समय पता नहीं चल पाया है। आज योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर महत्वपूर्ण तैयारियों का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने पूरी व्यवस्था पर बारीकी से चर्चा की है और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया है। इसके अलावा सुरक्षा की भी पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला