योगी ने कहा, गांव-गांव में जाकर यह बताएं 2022 में BJP की सरकार क्यों है जरूरी

By अंकित सिंह | Oct 22, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इन सब के बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव में जाकर बताने की आवश्यकता है कि 2022 में BJP की सरकार क्यों जरूरी है क्योंकि BJP की सरकार रहेगी तो कोई गुंडा, माफिया जबरन किसी की संपत्ति पर कब्ज़ा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा और अगर करेगा तो उसकी छाती पर प्रदेश सरकार का बुलडोजर चलता हुआ दिखाई देगा। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश की स्थिति क्या थी, व्यापक असंतोष था, अविश्वास था, रोज एक नया घोटाला आ जाता था। कांग्रेस नेतृत्व की UPA की सरकार देश की कीमत पर राजनीति कर रही थी। 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ के हालात को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने की उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना

सपा पर हमला

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के समय इन आतंकवादियों के मुकदमें वापस होते थे। हिंदुओं पर झूठे मुकदमें दर्ज होते थे। रामभक्तों पर गोली चलाई जाती थी और आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी। जब सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनको अपने-अपने परिवार से फुर्सत नहीं होती है। वो आतंकवादियों के लिए काम करते हैं जो 2012 में सपा ने करके दिखाया था। पिछली सरकारें आतंकियाें के लिए काम करती थीं, भाजपा सरकार जनता के लिए समर्पित रह कर काम करती है। 

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान